ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

होली में मटन खिलाने के बहाने गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर हसबैंड के साथ मिलकर की हत्या

BEGUSARAI: शादीशुदा महिला से प्यार करना एक शख्स को भारी पड़ गया। प्रेमिका ने होली के दिन मटन खाने के लिए अपने ब्यॉयफ्रेंड को घर पर बुलाया था। लेकिन प्रेमी को यह मालूम नहीं था उसके

होली में मटन खिलाने के बहाने गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर हसबैंड के साथ मिलकर की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: शादीशुदा महिला से प्यार करना एक शख्स को भारी पड़ गया। प्रेमिका ने होली के दिन मटन खाने के लिए अपने ब्यॉयफ्रेंड को घर पर बुलाया था। लेकिन प्रेमी को यह मालूम नहीं था उसके साथ गलत होने वाला है। गर्लफ्रेंड के फोन आते ही वह उसके घर की ओर दौड़ पड़ा। जहां प्रेमिका के हाथ का बना मटन, पुआ, पुलाव खाया उसके बाद प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे में फेंक दिया।


बेगूसराय के प्रतापपुर गांव के पास सड़क किनारे से प्रेमी की लाश लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डंडारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा निवासी नरेश यादव के 35 वर्षीय बेटे रुपेश कुमार के रूप में हुई है। वह होली खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन जब रात तक नहीं आया तब परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन कही से उसका पता नहीं लग पाया।


 रुपेश के अचानक गायब होने से परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। जो आज सही साबित हो गयी। रुपेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी और शव को सड़क के किनारे फेंका गया। गुरुवार की सुबह उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की जिसके बाद परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मिली जानकारी के अनुसार रुपेश एक होटल में काम करता था। उसकी हत्या प्रेम-प्रसंग में कर दी गयी। ऐसा आरोप है कि  होली के दिन मटन और पुआ खाने के बहाने उसे प्रेमिका ने अपने घर पर बुलाया और अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि रुपेश 4 बच्चों के बाप था। 3 साल से एक शादीशुदा महिला से उसका अफेयर चल रहा था। महिला देह व्यापार के धंधे में लिप्त थी। यह जानते हुए भी रुपेश उससे प्यार करता था तीन साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। महिला के पति को भी इस संबंध की जानकारी थी। आखिर रुपेश की हत्या क्यों की गयी यह बड़ा सवाल है। इस सवाल का जवाब ढूंढने में पुलिस लगी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता