ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हथियार लहराते अपराधियों का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई, बदमाशों को छोड़ने वाले दारोगा को किया सस्पेंड

BEGUSARAI: बेगूसराय में हथियार लहराते बदमाशों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद उसे थाने से छोड़ दिय

हथियार लहराते अपराधियों का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई, बदमाशों को छोड़ने वाले दारोगा को किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में हथियार लहराते बदमाशों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद उसे थाने से छोड़ दिये जाने के मामले में उन्होंने दारोगा को निलंबित कर दिया है। 


दरअसल 3 अप्रैल की रात बाइक पर हथियार लहराते बदमाशों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच बेगूसराय पुलिस कप्तान ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी से करायी। जाँच के क्रम में पाया गया कि यह वीडियो 20 मार्च का है। 21 मार्च को बखरी थाना में पदस्थापित प्रभारी थानाध्यक्ष सिन्टू कुमार झा द्वारा कट्टा लिए हुए लड़के को पकड़ा गया था।


उस समय लड़के के पास कोई हथियार नहीं था। तब बिना कोई कार्रवाई किये उस लड़के को पी०आर० बॉड पर छोड़ दिया गया था। उस वक्त थानाध्यक्ष छुट्टी पर थे। पु०अ०नि० सिन्दु कुमार झा उस समय बखरी थाना के प्रभारी थे। जिनके द्वारा SD Entry और FIR तक दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में लापरवाही बरती गयी। 


लापरवाही बरतने के आरोप में पु०अ०नि० सिन्दु कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त वायरल वीडियो में हथियार लहराने वाले अपराधियों के खिलाफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने और तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता