ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

घरेलू विवाद में रिश्तों का कत्ल, भाई ने भाई को मार डाला

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां एक भाई ने अपने भाई की घरेलू विवाद के कारण गला घोंटकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल ग

घरेलू विवाद में रिश्तों का कत्ल, भाई ने भाई को मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां एक भाई ने अपने भाई की घरेलू विवाद के कारण गला घोंटकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.


घटना तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव की है. मृतक की पहचान रघुनंदनपुर निवासी स्वर्गीय अर्जुन पाठक के 30 वर्षीय बेटे श्रवण पाठक के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक का अपने भाई के साथ आपसी विवाद चल रहा था. इसी के कारण उसके भाई ने गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तेयाय थाने की पुलिस को दी.  


मौके पर तेयाय थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. तेयाय थाना अध्यक्ष का कहना है कि दोनों भाई के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, इसी कारण श्रवण द्वारा गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि श्रवण की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है. 


इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्रवण पाठक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक के तीन बच्चे हैं. वहीं इस घटना के बाद बीवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता