ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मृतक के दो साथियों पर हत्या का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया स्थित मध्य विद्यालय के पीछे बांसबारी मे

घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मृतक के दो साथियों पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया स्थित मध्य विद्यालय के पीछे बांसबारी में इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।


मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 निवासी बलराम सिंह उर्फ डीजल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने पहले फोन कर उसे घर से बुलाया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। जब शिवम घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने नावकोठी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।   


बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक शिवम को उसके दो साथियों ने फोन करके घर से बाहर बुलाया और हत्या कर दी।फिलहाल शव को पोर्स्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता