ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गांव की बहू से रात में मिलने पहुंचा था युवक, नजर पड़ते ही पोल में बांधकर ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने बचाई प्रेमी-युगल की जान

BEGUSARAI: कहते हैं प्यार अंधा होता है यह कब किसी के साथ हो जाए पता नहीं चल पाता है। गांव की बहू से एक युवक को प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। चोरी छिपे वो प्रेमिका

गांव की बहू से रात में मिलने पहुंचा था युवक, नजर पड़ते ही पोल में बांधकर ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने बचाई प्रेमी-युगल की जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: कहते हैं प्यार अंधा होता है यह कब किसी के साथ हो जाए पता नहीं चल पाता है। गांव की बहू से एक युवक को प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। चोरी छिपे वो प्रेमिका से मिलने आया करता था। लेकिन बार दोनों को गांव के लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। 


घटना बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र का है जहां प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। ऐन वक्त पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी जिसके कारण दोनों की जान बच गयी। दोनों को पुलिस अपने साथ थाने ले गयी। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 


पुलिस ने बताया कि अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए शनिवार की रात प्रेमी आया हुआ था तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और खंभे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही प्रेमिका को भी इस दौरान पीटा गया। तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। 


युवक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन टोला निवासी शंकर महतो के 19 वर्षीय पुत्र सचिन के रूप में हुई है। जबकि जिससे वो मिलने पहुंचा था वो उसी गांव की बहू है। शादीशुदा होने के बावजूद वो उस लड़के से प्यार करती थी। लेकिन इस बात का पता किसी को नहीं था लेकिन गांव वालों ने जब दोनों को रात में एक साथ पकड़ा तब इसे जानकर घर वाले भी हैरान रह गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही पूरे गांव में इसी बात की चर्चा हो रही है। 


वही इस घटना के संबंध में खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला निराधार है, पोल में बांध करके मारपीट करना यह गलत बात है। वहीं पीड़ित महिला आरोप लगाती तो मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता, महिला ने कहा है की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, महिला ने आवेदन लिखकर थाना में दी है कि मैं अपने रिश्तेदार को निजी काम से बुलाई थी लेकिन गांव के कुछ लोगों ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है ऐसी कोई गलत बात नहीं है। मेरा पति प्रदेश में रहता है। गांव के कुछ लोगों ने जबरदस्ती थोड़ा बहुत लप्पर थप्पड़ करके मारपीट किया है, पोल में बांध कर मारपीट करने बाली बात गलत है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता