ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की निर्मम हत्या, सौतेले बेटे ने घटना को दिया अंजाम

BEGUSARAI: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या मामले का खुलासा बेगूसराय पुलिस ने किया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के ठठा रसीदपुर में हुई थी। घटना का उद्भेदन 3 दिन के अंदर किय

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की निर्मम हत्या, सौतेले बेटे ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या मामले का खुलासा बेगूसराय पुलिस ने किया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के ठठा रसीदपुर में हुई थी। घटना का उद्भेदन 3 दिन के अंदर किया गया। मामले के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है वही उसके पास से घटना में प्रयुक्त बांस का लट्ठा, धारदार चाकू और खून लगा कपड़ा बरामद किया गया है। 


घटना 10 अगस्त की देर रात की है जब एक ही परिवार के एक साथ चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। संजीवन सिंह, उसकी पत्नी संगीता देवी एवं पुत्री सपना कुमारी की हत्या कर दी गयी थी जबकि हमला में पुत्र अंशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी। 


मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मृतक संजीवन सिंह की पहली पत्नी के पुत्र 17 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसी ने अपने पिता संजीवन सिंह और सौतेली माँ संगीता देवी की हत्या की है। साथ ही सौतेली बहन और भाई की भी हत्या की थी।


उसने बताया कि उसकी सौतेली माँ और पिता द्वारा उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। जिससे वह प्रतिशोध की भावना में योजना बनाकर घटना की रात्रि में सोये अवस्था में ही हत्या करने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगा कपड़ा उसके घर से और बॉस का लट्ठा एवं चाकू को बलान नदी के किनारे से बरामद किया। इस कांड में गंभीर रूप से घायल अंशु कुमार को PMCH पटना में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गयी। 

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की निर्मम हत्या, सौतेले बेटे ने घटना को दिया अंजाम

टैग्स