ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ड्यूटी से घर लौट रहे किशोर को अगवा कर 12 लोगों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान एक किशोर को 12 लोगों ने अगवा कर लिया। पान गाछी के पास घने जंगल में ले ज

ड्यूटी से घर लौट रहे किशोर को अगवा कर 12 लोगों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान एक किशोर को 12 लोगों ने अगवा कर लिया। पान गाछी के पास घने जंगल में ले जाकर पहले मारपीट की फिर निर्वस्त्र कर अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस दौरान बदमाशों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और मोबाइल भी छिन लिया। 


घटना रविवार की रात 8 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पानगाछी की है। बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर एक कपड़े की दुकान में काम करता था। दुकान बंद करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। तभी फोन गाछी के पास एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने उसे घेर लिया और अगवा कर उसे सुनसान बागीचे में ले गये और गलत काम किया। इस दौरान उसे कई बार जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी। कहा गया कि यदि किसी को बताओंगे तो इस वीडियो वायरल कर देंगे।


घटना के बाद पुलिस भी लापरवाह बनी रही। किशोर न्याय के लिए मटिहानी थाना और मुफस्सिल थाना का चक्कर लगाता रहा। फिर वह अस्पताल पहुंच गया जहां डॉक्टरों ने पहले इलाज करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि यह पुलिस का मामला है। जब वह थाने गया तब पुलिस ने उसे लौटा दिया।


मामला जब मीडिया के सामने आया तब सदर अस्पताल में पीड़ित को भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित के अनुसार मुफस्सिल थाना पुलिस ने सिर्फ नंबर ले लिया और कहा कि जब घटनास्थल पर आएंगे तो बुला लेंगे। गौरतलब है कि 2018 में भी नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया इलाका स्थित एक निजी छात्रावास के छात्रों को कुछ लोगों ने काली स्थान चौक से अपहरण कर लिया था फिर इसी तरह उसके साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता