ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

CSP संचालक से लूट की योजना बनाते 2 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

BEGUSARAI: सीएसपी संचालक से लूट की योजना बना रहे बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। बेगूसराय में सीएसपी संचालक को लूटने के लिए दो बदमाश इकट्ठा हुए थे। छौराही थाना क्षेत

CSP संचालक से लूट की योजना बनाते 2 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: सीएसपी संचालक से लूट की योजना बना रहे बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। बेगूसराय में सीएसपी संचालक को लूटने के लिए दो बदमाश इकट्ठा हुए थे। छौराही थाना क्षेत्र के इजराहा गांव जाने वाली सड़क के बांसवाड़ी के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को एक पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विकास कुमार और ललन कुमार के रूप में हुई है। जो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गाछी टोला परमानंदपुर गांव का रहने वाला है। छौराही थाना पुलिस और पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो बदमाश हथियार के साथ सीएसपी संचालक से लूटने के लिए बगीचे में इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना पर एसटीएफ और छौराही थाना पुलिस ने बांसवाड़ी में घेराबंदी कर दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस ,एक बाइक और तीन मोबाइल जब्त किया गया है। 


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश एक सीएसपी संचालक से लूटने के लिए जुटे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस को बदमाशों की जमा होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है इन बदमाशों की गिरफ्तारी से लूट की बड़ी घटना टल गई। फिलहाल पुलिस दोनों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता