ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सीओ ने की छेड़खानी, आबरू बचाने के लिए ट्रेन के आगे कूदी नाबालिग

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक़्त एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग अपनी आबरू बचाने के लिए चलती ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में उनकी इज्जत और जान तो बच गई

सीओ ने की छेड़खानी, आबरू बचाने के लिए ट्रेन के आगे कूदी नाबालिग
Desk
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक़्त एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग अपनी आबरू बचाने के लिए चलती ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में उनकी इज्जत और जान तो बच गई लेकिन उसने अपना पैर खो दिया। छात्रा कई दिनों तक बेहोशी के हालत में अस्पताल में रही। जब उसे होश आया तब उसने बड़ी ही होशियारी और हिम्मत दिखते हुए पुलिस को अपना बयान दिया। 


पीड़िता ने बताया कि वो राजस्व विभाग के सीओ के घर में खाना बनाने का काम करती है। जब वो रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक सीओ आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। किसी तरह लड़की वहां से भाग निकली और भागते-भागते तेघड़ा स्टेशन के पास ट्रेन के आगे जाकर कूद गई। यह घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव की है। पीड़िता ने दुष्कर्म करने का प्रयास और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है।


तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुलारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुमन देवी और उसके पति कटिहार जिले में कार्यरत सीओ इंद्रदेव राम पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। तेघड़ा पुलिस ने सीओ पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच जुट गई है। इस सिलसिले में आरोपी सीओ से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन सीओ फोन बंद है। फिलहाल, पुलिस खोजबीन कर रही है। 

टैग्स