ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

क्लिनिक में घुसकर सनकी युवक ने धारदार हथियार से डॉक्टर पर किया हमला, भीड़ के हत्थे चढ़ा आरोपी, अन्य आरोपियों फरार

BEGUSARAI: बेगूसराय के कचहरी रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में घुसकर तीन की संख्या में आए बदमाशों ने इलाके के चर्चित डॉक्टर शौकत अली पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे डॉ. शौकत अली बु

क्लिनिक में घुसकर सनकी युवक ने धारदार हथियार से डॉक्टर पर किया हमला, भीड़ के हत्थे चढ़ा आरोपी, अन्य आरोपियों फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के कचहरी रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में घुसकर तीन की संख्या में आए बदमाशों ने इलाके के चर्चित डॉक्टर शौकत अली पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे डॉ. शौकत अली बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद कंपाउंडर ने शोर मचाना शुरु कर दिया। जिससे सैंकड़ों लोगों की भीड़ क्लिनिक पर जमा हो गई। जिसके बाद हमला करने वाले एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये। 


इस बात की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले लोगों ने हमलावर को किया। सनकी युवक की मंशा क्या थी? उसने डॉ. शौकत अली पर हमला क्यों किया? फिलहाल इन सभी बातों का पता पुलिस लगा रही है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिया गया युवक क्यों अपने साथियों के साथ क्लिनिक पर आया था? इन सवालों का जवाब पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा।  वही चिकित्सक डॉ. शौकत अली ने बताया कि हमलावारों की संख्या तीन थी। वे मरीज देख रहे थे। तभी क्लीनिक में पीछे से आया और अचानक गर्दन दबाना शुरू कर दिया। 


डॉक्टर ने बताया कि इस दौरान चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंर्तगत पंचवीर बाजार के रहने वाले महेश साव के पुत्र गंगा साव के रूप में हुई है। बेगूसराय एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर सदर डीएसपी अमित कुमार समेत नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास  सदर अस्पताल पहुंच कर डॉक्टर से मुलाकात कर जानकारी ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर की स्थिति अभी सामान्य है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही हिरासत में लिये गये सनकी युवक से भी पूछताछ की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता