ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, घटना के 5 दिन बाद भोकना गिरफ्तार

BEGUSARAI: आखिरकार अजय कुमार उर्फ भोकना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। भोकना पर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किये जाने का आरोप है। चॉकलेट का लालच देकर

चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, घटना के 5 दिन बाद भोकना गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: आखिरकार अजय कुमार उर्फ भोकना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। भोकना पर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किये जाने का आरोप है। चॉकलेट का लालच देकर उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया और मौके से फरार हो गया। 


घटना 29 मई की है जिसके बाद से वह गांव में पंचायत कराता रहा लेकिन इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लगी। घटना बेगूसराय के छौड़ाही ओपी का है। 21 साल के भोकना की करतूत की चर्चा पूरे गांव में होने लगी लेकिन यह बात पुलिस तक नहीं पहुंची। इस मामले की लीपापोती के लिए कई बार पंचायत भी बैठी। मामले को रफा-दफा किये जाने पर चर्चा होती रही लेकिन इस पंचायत की भी जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंची। 


उधर पीड़ित परिवार इस घटना से काफी सदमें में है। किसी तरह पीड़ित परिवार ने दबंगों के खिलाफ हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर पूरे मामले को रखा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। भोकना के खिलाफ केस दर्ज होते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी और आखिरकार भोकना पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वही पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से पीड़िता और उनके परिवार वाले काफी डरे हुए हैं मानसिक पीड़ा झेल रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता