ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

चिढ़ाने का विरोध करने पर दंपति पर पेट्रोल से हमला, पत्नी की जलकर हुई मौत

BEGUSARAI : बिहार का बेगूसराय जिला इन दिनों अपने आपराधिक घटनाओं को लेकर सुर्ख़ियों में बना हुआ है। जिले में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन यहां किसी न किसी तरह की आपराधिक घटि

चिढ़ाने का विरोध करने पर दंपति पर पेट्रोल से हमला, पत्नी की जलकर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार का बेगूसराय जिला इन दिनों अपने आपराधिक घटनाओं को लेकर सुर्ख़ियों में बना हुआ है। जिले में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन यहां किसी न किसी तरह की आपराधिक घटित नहीं होती हो। यदि किसी दिन शांत गुजरता है तो आपसी विवाद में लग एक- दूसरे जान ले लेते हैं। इसी कड़ी में अब जो मामला निकल का सामने आ रहा है, उसके मुताबिक़ मामूली विवाद में एक दंपति पर पेट्रोल फेंक कर हत्या कर दी गई। 


दरअसल, बेगूसराय में बच्चों के मामूली विवाद में दंपति पर पेट्रोल फेंक दिया गया। जिससे दुकान में रखे मोमबत्ती से आग लग गई और उसमें एक दंपति झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल दंपति का गंभीर हालत में निजी अस्पताल में चल रहा इलाज हैं। वही इलाज के दौरान पत्नी झालो देवी की मौत हो गई। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है।


बताया जाता है कि, संजय यादव घर में ही किराना का दुकान चलता है। जहां पर आज देर शाम संजय यादव की पत्नी झालो देवी बैठी हुई थी तभी पड़ोस के राजेश यादव का पुत्र पहुंचा और संजय यादव के बेटे और पत्नी को झालमुढ़ी कहकर चिढ़ाने लगा। जिसका विरोध उसके बेटे के द्वारा किया गया । तभी राजेश यादव अपने कई परिजनों के साथ पहुंचा और पेट्रोल लेकर पति-पत्नी पर फेंक दिया। पेट्रोल फेंकते ही दुकान में जल रहें मोमबत्ती से आग लग गई इसमें दोनों पति-पत्नी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज के दौरान पत्नी झालो देवी की मौत हो गई। 


घायल संजय यादव ने बताया कि 5 साल पूर्व भी आरोपी के द्वारा कुदाल से जख्मी कर दिया गया था उस मामले में सुलह हो गया था लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ित किया जाता था कल भी गाली-गलौज किया गया था और आज देर शाम चिढ़ाने के बाद पेट्रोल फेंका गया और मोमबत्ती से आग लग गई है। इस घटना के संबंध में चकिया थाना प्रभारी दिवाकर कुमार ने बताया कि दुकान में आग लगने से पति-पत्नी के जलने की जानकारी मिली थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता