ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

बिहार : च्युइंग गम के लिए युवक ने की आत्महत्या, फंदे से झूलता मिला शव

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक छोटे से च्युइंग गम के लिए बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने उसे च्युइंग गम देने से मना कर दिया था जिसके बाद बेटे न

बिहार : च्युइंग गम के लिए युवक ने की आत्महत्या, फंदे से झूलता मिला शव
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक छोटे से च्युइंग गम के लिए बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने उसे च्युइंग गम देने से मना कर दिया था जिसके बाद बेटे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 पोखरिया स्थित झोपड़पट्टी की बताई जा रही है. मृतक की पहचान तारणी पासवान के लगभग 22 वर्षीय पुत्र सावन कुमार के रूप में की गई है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सावन को च्युइंग गम खाने की इच्छा हुई थी जिसके बाद वह अपने पिता के दुकान पर च्युइंग लाने पहुंचा. लेकिन व्यस्त रहने की वजह से पिता ने उसे च्युइंग गम देने से मना कर दिया और उसे वापस घर लौटा दिया. बाद में जब पिता अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचा तो उसने अपने बेटे के शव को फंदे से लटका हुआ पाया. शव देखने ही घर में कोहराम मच गया. 


मामले की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पिता से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं इस घटना के बाद आसपास के इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.