ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : सुबह-सवेरे बदमाशों ने वकील की ले ली जान : कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है। जहां बेखौफ बदमाशों ने एक वकील की सुबह-सुबह बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर वकील को मौत के घाट उत

बिहार : सुबह-सवेरे बदमाशों ने वकील की ले ली जान : कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है। जहां बेखौफ बदमाशों ने एक वकील की सुबह-सुबह बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर वकील को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना बलिया थानाक्षेत्र के मिर्जापुर डीह की है।


मृतक वकील बलिया थानाक्षेत्र के मिर्जापुर डीह वार्ड 10 के रहने वाले 50 वर्षीय निरंजन महतो बलिया अनुमंडल कोर्ट में वकालत करते थे। बताया जा रहा है कि वकील निरंजन महतो ने अपनी कोई जमीन बेची थी और गांव के ही कुछ अपराधी उनसे रंगदारी की मांग कर रहे थे। वकील ने रंगदारी देने से जब इनकार कर दिया, तो अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। 


परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले निरंजन महतो ने  4 कट्ठा अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद गांव के ही अपराधियों के द्वारा उनसे दो लाख रुपए कमीशन की मांग की गई थी। आज जब वह सुबह अपने घर से बलिया अनुमंडल न्यायालय जाने के लिए तैयार हो रहे थे, इस दौरान दो अपराधी उनके घर पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक वकील के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, इस घटना को लेकर जिले के वकीलों में भारी आक्रोश है। जिला अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द अपराधी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता