ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार: सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई अरेस्ट, दूसरे के बदले दे रहे थे एग्जाम

BEGUSARAI: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार सरकार द्धारा आयोजित परीक्षा में मुन्ना भाई शामिल होने से बाज नहीं आ रहे हैं। बेगूसराय में एक बार फिर से दो मुन्ना भाई को पुलिस ने गि

बिहार: सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई अरेस्ट, दूसरे के बदले दे रहे थे एग्जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार सरकार द्धारा आयोजित परीक्षा में मुन्ना भाई शामिल होने से बाज नहीं आ रहे हैं। बेगूसराय में एक बार फिर से दो मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे। पुलिस ने उस युवक को भी गिरफतार किया है जिनके बदले मुन्ना भाई परीक्षा दे रहा थे।


इन दोनों युवकों की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के बीपी स्कूल सेंटर के रूम नंबर छह से हुईं है। गिरफ्तार युवक बांका और मुंगेर जिला के रहने वाले हैं। गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान बांका जिला शंभूगंज थाना क्षेत्र बगहा के रहने वाले रामचंद्र साह के पुत्र राजा कुमार और मुंगेर जिला के तो ओबडा गांव के रहने वाले क्रांति प्रसाद मंडल के पुत्र सन्नी कुमार के रूप मे की गईं है।


गिरफ्त में आए राजा कुमार ने बताया कि वह सन्नी कुमार के बदले परीक्षा देने आया था लेकिन फोटो मैच नहीं होने पर पकड़े गए। सन्नी कुमार से परीक्षा देने के बदले पचास हजार में डील हुआ था। जिसमें एडवांस के रूप में दस हजार रूपए दिए गए थे। फिलहाल पुलिस दोनों युगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता