ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : शादी समारोह से मासूम को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की हत्या करने की कोशिश

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक शादी समारोह से बच्ची को अगवा कर लिया और उसके बाद

बिहार : शादी समारोह से मासूम को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की हत्या करने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक शादी समारोह से बच्ची को अगवा कर लिया और उसके बाद उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने की कोशिश की।


बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में होश में आने पर खून से लथपथ बच्ची किसी प्रकार अपने घर पहुंची। आनन-फानन में बच्ची के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। 


जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची के पड़ोस में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने के लिए पड़ोस में गई थी। पीड़ित बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


मंगलवार को जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।DSP हेडक्वार्टर निशित प्रिया ने कहा कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है, डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।