ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार सरकार का घुसखोर इंजीनियर गिरफ्तार, बिजली विभाग के कार्यालय में मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां एक बिजली विभाग के इंजीनियर को 25 हजार रुपया घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने धर दबोचा है. इस घटना के बाद बि

बिहार सरकार का घुसखोर इंजीनियर गिरफ्तार, बिजली विभाग के कार्यालय में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां एक बिजली विभाग के  इंजीनियर को 25 हजार रुपया घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने धर दबोचा है. इस घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. मामला नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित बिजली विभाग की है. 


वहीं गिरफ्तार इंजीनियर की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है. वह वर्तमान में बिजली विभाग के पावर हाउस ऑफिस में जेई के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि सफापुर के रहने वाले सर्वेश कुमार के ऊपर बिजली विभाग से एक लाख रुपया का बिल आया था. जिसको लेकर लगातार बिजली विभाग कार्यालय का चक्कर सर्वेश कुमार लगाता था.


इस बिल को सेटल करने के लिए इंजीनियर नीरज कुमार ने सफापुर निवासी सर्वेश कुमार से ₹25 हजार रुपया मांगा था. इसी को लेकर सर्वेश कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में किया. इस शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने बिजली विभाग ऑफिस कार्यालय पहुंचकर रंगे हाथ 25 हजार घूस लेते हुए इंजीनियर नीरज कुमार को धर दबोचा है. फिलहाल निगरानी की टीम इंजीनियर नीरज कुमार को अपने साथ ले गया है. और अपने अस्तर से निगरानी के टीम के द्वारा पूछताछ की जा रही है. फिलहाल निगरानी की टीम जैसे ही बिजली विभाग के इंजीनियर नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है वैसे ही बिजली विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया.


वहीं निगरानी टीम के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर ने बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के सफापुर के रहने वाले सर्वेश कुमार ने निगरानी विभाग में बिजली विभाग के इंजीनियर के खिलाफ शिकायत दर्ज किया था. इसी शिकायत के आधार पर जब निगरानी की टीम बिजली विभाग कार्यालय पहुंचा तो 25 हजार रुपये घूस लेते हुए इंजीनियर नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेश कुमार के ऊपर एक लाख का बिजली बिल बकाया था. 25 हजार में ही बिजली बिल पूरा माफ करने का आश्वासन दिया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता