ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: रिटायर्ड फौजी से लाखों की लूट, खुजली पाउडर छिड़क रुपयों से भरा बैग ले भागे बदमाश

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी दुष्कर्म, हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रिटायर्ड फौज

बिहार: रिटायर्ड फौजी से लाखों की लूट, खुजली पाउडर छिड़क रुपयों से भरा बैग ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी दुष्कर्म, हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी पर खुजली पाउडर छिड़क कर दो लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज चौक की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव निवासी रिटायर फौजी उदय शंकर सिंह बेगूसराय स्थित एसबीआई की शाखा से चार लाख रुपए की निकाल कर अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाजार में जेवरात खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी बीच वे कुछ खरीदने के लिए एक किराने की दुकान के पार रूके थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे और रिटायर्ड फौजी के खरीर पर खुजली पाउडर छिड़क कर रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।


पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बदमाश रूपयों से भरा बैग लेकर भाग रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता