ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार: रील बनाने के दौरान युवक को लगी गोली, दोस्तों पर घर से बुलाकर गोली मारने का आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय में रील बनाने के दौरान पिस्टल से चली गोली एक युवक के सिर में जा लगी। हालांकि परिजनों ने युवक के दोस्तों पर घर से बुलाकर गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली लगने

बिहार: रील बनाने के दौरान युवक को लगी गोली, दोस्तों पर घर से बुलाकर गोली मारने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में रील बनाने के दौरान पिस्टल से चली गोली एक युवक के सिर में जा लगी। हालांकि परिजनों ने युवक के दोस्तों पर घर से बुलाकर गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बलिया थानाक्षेत्र के लखमिनियां की है।


घायल युवक मो. आफताब का 22 वर्षीय बेटा मो. इकबाल बलिया थाना अंतर्गत नगर परिषद वार्ड नम्बर-23 का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसके दोस्तों ने फोन कर इकबाल को बुलाया था। पिता के मना करने के बावजूद इकबाल घर से निकल गया। कुछ ही देर बाद खबर मिली कि इकबाल को गोली लगी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


गोली से घायल इकबाल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, इकबाल को सिर में गोली लगी है, जिसके कारण उसकी आंख और जबड़े को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी गई है। 


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक के होश आने के बाद ही घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान हो सकेगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रिल्स बनाने के दौरान इकबाल को गोली लगी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता