ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पुलिस लाइन में नरकंकाल मिलने से हड़कंप, सीनियर अफसरों के उड़े होश

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस लाइन स्थित बैरेक के पीछे घने जंगल में नरकंकाल मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला लोहि

बिहार : पुलिस लाइन में नरकंकाल मिलने से हड़कंप, सीनियर अफसरों के उड़े होश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस लाइन स्थित बैरेक के पीछे घने जंगल में नरकंकाल मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन परिसर की है। घटनास्थल से पुलिस ने नरकंकाल के अलग-अलग अंगों के हिस्से और खून से सनी टी-शर्ट बरामद किया है। जिसे जांच के लिए पुलिस ने एक बॉक्स में सुरक्षित रखा है। पुलिस लाइन परिसर से नरकंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।  


पुलिस यह आशंका जता रही है कि दूसरे जगह पर हत्या कर शव को छिपाने के मकसद से झाड़ियों के बीच फेंक  दिया गया है। पुलिस लाइन परिसर से नरकंकाल के मिलने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सवाल उठता है कि बैरेक में रह रहे सैकड़ों सिपाहियों और अधिकारियों के बावजूद अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहे। जो यहां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। 


फिलहाल पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। मौके से बरामद हड्डी एवं कपड़े को सुरक्षित रखते हुए पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है। वही एसपी अवकाश कुमार ने बताया है कि पुलिस लाइन के पीछे घने जंगल में नरकंकाल मिलने की सूचना मिली थी। फिलहाल नरकंकाल को सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता