ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आए पांच शातिर बदमाश, युवक को अगवा कर ले जा रहे थे झारखंड

BEGUSARAI: बेगूसराय से एक युवक का अपहरण कर भाग रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने बांका से गिरफ्तार किया है। दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहे युवक को पांच अपराधियों ने अपहरण कर लिया था

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आए पांच शातिर बदमाश, युवक को अगवा कर ले जा रहे थे झारखंड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से एक युवक का अपहरण कर भाग रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने बांका से गिरफ्तार किया है। दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहे युवक को पांच अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश अगवा युवक की हत्या करने के मकसद से उसे मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते झारखंड लेकर जा रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बांका से सकुशल बरामद कर लिया और पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 


बताया जा रहा है कि बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती ग्राम निवासी मुकेश कुमार शुक्रवार की शाम अपने घर से बरौनी स्थित सुधा दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। रास्ते में पूर्व से घात लगाये स्कार्पियो सवार पांच अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया और जान से मारने की नीयत से मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे। इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी परिजनों ने फुलवरिया थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया। अपहरण का मामला दर्ज होते ही फुलवरिया थाने की पुलिस और डीएसपी के द्वारा खोजबीन शुरू कर दी। 


किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो के निबंधन संख्या और स्कार्पियो मालिक के मोबाइल लोकेशन का ट्रेस करने पर बदमाशों के मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते देवघर की तरफ जाने की जानकारी पुलिस को मिली। फुलवड़िया पुलिया ने अपहरणकर्ताओ की गिरफ्तारी में सहयोग करने का अनुरोध स्थानीय पुलिस से किया। जिसके बाद सभी सीमाओं को सील कर चांदन थाना के नदी पुल के सामने घेरा बंदी शुरू की गई और स्कार्पियो के आते ही उसमे सवार सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अपहरणकर्ता की पहचान बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती ग्राम निवासी प्रभाकर कुमार ऊर्फ रुनझुन, अमर कुमार उर्फ लम्बू, कृष्ण कुमार ऊर्फ सोनू और फुलवड़िया थाना क्षेत्र के ही सोमरहा बगराहाडीह निवासी निशांत कुमार ऊर्फ निशु व अनुराग कुमार ऊर्फ मुन्ना के रूप मे हुई है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि कोर्ट कचहरी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था और उसी को लेकर मुकेश कुमार को अपहरण कर हत्या के नियत से ले गया था। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता