ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात बदमाश, हाल ही में जेल से छूटकर आया था बाहर

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात बदमाश रोशन कुमार को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से तीन पिस्टर और गोली और 4 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात बदमाश, हाल ही में जेल से छूटकर आया था बाहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात बदमाश रोशन कुमार को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से तीन पिस्टर और गोली और 4 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश हत्या के मामले में पिछले एक साल से जेल में बंद था और एक महीना पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था।


दरअसल, बछवाड़ा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि NH-28 सुल्तान पुल रसीदपुर के पास कुख्यात अपराधी रौशन कुमार ऊर्फ राणा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रौशन पिछले वर्ष कपड़ा व्यवसायी की हत्या केस में एक साल से जेल में था।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जेल से निकलने के बाद रौशन कुमार फतेहा बाजार में व्यवसाईयों से रंगदारी की मांग करने लगा था और कई व्यवसाईयों से रंगदारी वसूल भी चुका था। पुलिस जेल से निकलने वाले सभी बदमाशों पर निगरानी रख रही है। इसी निगरानी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रोशन रंगदारी वसूल रहा है जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता