ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पहले कॉल कर मांगी फिरौती फिर बच्चे को मार दी चाकू, जांच में जुटी पुलिस...

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां बदमाशों ने एक मासूम बच्चे को चाकू मार दिया और उसे बांध के किनारे फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी के पास की है। चाकू से हमला कि

बिहार: पहले कॉल कर मांगी फिरौती फिर बच्चे को मार दी चाकू, जांच में जुटी पुलिस...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां बदमाशों ने एक मासूम बच्चे को चाकू मार दिया और उसे बांध के किनारे फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी के पास की है। चाकू से हमला किए जाने के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा लाखो थाना क्षेत्र स्थित डुमरी वार्ड नंबर 2 निवासी दीपक पासवान का 11वर्षीय बेटे आर्यन कुमार बताया जाता है। 


घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि आर्यन घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर हो जाने के बाद भी वह वाघर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। बच्चे की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। अचानक परिजनों के मोबाइल पर कॉल आया कि एक लाख रुपये दो, वरना इसे मौत के घाट उतार देंगे। फिर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि एक घायल बच्चा डॉ शशि भूषण के यहां इलाज के लिए आया है। 


जानकारी मिलने के बाद बच्चे के परिजन डॉ शशि भूषण के क्लीनिक पहुंच गए। उन्होंने पाया कि घायल बच्चा कोई और नहीं बल्कि उनका बेटा आर्यन है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बच्चे को किसने निशाना बनाया है। फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर है। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

टैग्स