ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

बिहार में मॉब लिंचिंग! सुबह सवेरे युवक की पीट-पीटकर हत्या, RJD नेता को गोली मारने का है आरोप

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। आरजेडी नेता और पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने वाले आरोपी की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर जान ले ली है। राजद न

बिहार में मॉब लिंचिंग! सुबह सवेरे युवक की पीट-पीटकर हत्या, RJD नेता को गोली मारने का है आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। आरजेडी नेता और पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने वाले आरोपी की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर जान ले ली है। राजद नेता सुखराम महतो को बदमाशों ने सोमवार की रात गोली मार दी थी। बीरपुर थाना क्षेत्र के गेन्हरपुर गांव के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सवेरे आरोपी सौरभ महतो को पीट-पीटकर कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।


दरअसल, बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र बड़हरा घाट में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार की शाम राजद नेता व पूर्व मुखिया सुखराम महतो को गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने से घायल आरजेडी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आरजेडी नेता सुखराम महतो पैक्स के अध्यक्ष भी हैं। भोज खाकर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी और बाद में बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे।


बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता को गोली मारने के बाद आरोपी सौरभ महतो गांव के ही एक मकान में छिपा हुई था। जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को मिली, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने घर को घेर लिया और आरोपी को घर से खींचकर बाहर निकालने के बाद पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए वीरपुर पीएसची में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोपी सौरभ को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर बड़हारा गांव में तनाव व्याप्त है।


पूरे मामले पर सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया सुखराम महतों पर गोलीबारी के आरोप में तीन बदमाश शामिल थे। जिसमें मुख्य अभियुक्त सौरभ महतो को ग्रामीणों की पिटाई से मौत हुई है। पुलिस को  सूचना मिली कि उग्र भीड़ मुख्य सौरभ महतो आरोपी को पिटाई कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से सौरभ को मुक्त काराया और इलाज के लिए बेगूसराय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि सौरभ महतो 2020 में हुए एक हत्याकांड का अभियुक्त था और फिलहाल बेल पर था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता