ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार में शराबबंदी का खुलेआम उड़ रहा मजाक, अंचल कार्यालय में बैठकर नाजिर ने पी शराब, वीडियो हुआ वायरल

BEGUSARAI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यह सब जानते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब का सेवन कर रहे हैं। बेगूसराय से सामने आई तस्वीर इसका प्रमाण है।

बिहार में शराबबंदी का खुलेआम उड़ रहा मजाक, अंचल कार्यालय में बैठकर नाजिर ने पी शराब, वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यह सब जानते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब का सेवन कर रहे हैं। बेगूसराय से सामने आई तस्वीर इसका प्रमाण है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बछवाड़ा अंचल का नाजिर अजित कुमार कार्यालय में दिनदहाड़े शराब पीते दिख रहा है।


बेगूसराय से आई यह तस्वीर नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने का काम कर रही है। रात के अंधेरे को कौन कहे यहां दिन के उजाले में पैग बनाया गया। शराब का पैग किसी घर या होटल में नहीं बनाया गया बल्कि बछवाड़ा अंचल कार्यालय में ऐसा किया गया। जहां ब्रॉडेड विदेशी शराब की बोतल और चखना लेकर अंचल कार्यालय का नाजिर अजीत कुमार मेज पर बैठकर शराब पीता नजर आया।


वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस कदर कार्यालय कक्ष में शराब की बोतल टेबल पर रखकर नाजिर अपने एक साथी के साथ शराब पी रहा हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह एक व्यक्ति को धमकाता नजर आ रहा हैं। अब सवाल उठता है कि बिहार में शराबबंदी है। ऐसे में शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाले नाजिर खुलेआम कार्यालय कक्ष में ही शराब कैसे पी रहा हैं। अंचल कार्यालय का नाजिर अजीत बिहार की शराबबंदी की पोल खोल रहा है। 






रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता