ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में हैवानियत की हद पार: मासूम बच्ची को फूफा ने बनाया हवस का शिकार, लड़की की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डेढ़ वर्षीया बच्ची को 35 वर्षीय युवक ने अपनी हवस का अपना शिकार बनाया है। आरोप किसी और पर नहीं बल्कि बच

बिहार में हैवानियत की हद पार: मासूम बच्ची को फूफा ने बनाया हवस का शिकार, लड़की की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डेढ़ वर्षीया बच्ची को 35 वर्षीय युवक ने अपनी हवस का अपना शिकार बनाया है। आरोप किसी और पर नहीं बल्कि बच्ची के फूफा पर लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने घर में सो रही थी, इसी दौरान बच्ची को अकेला पाकर आरोपी फूफा महेश सदा कमरे में पहुंचा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर घर के दूसरे कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। इस शर्मनाक घटना के बाद लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है। शनिवार को राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने पीड़ित बच्ची एवं उसके परिजनों से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता