ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में बदमाशों की दबंगई : घर से बुलाकर वार्ड सदस्य के पति को पीट-पीटकर मार डाला : आपसी विवाद में हत्या की आशंका

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां दबंगों ने घर से बुलाकार एक वार्ड सदस्य के पति की पीट-पीटकर जान ले ली।

बिहार में बदमाशों की दबंगई : घर से बुलाकर वार्ड सदस्य के पति को पीट-पीटकर मार डाला : आपसी विवाद में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां दबंगों ने घर से बुलाकार एक वार्ड सदस्य के पति की पीट-पीटकर जान ले ली। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नावकोठी थानाक्षेत्र के समसा गांव की है।


मृतक की पहचान समसा गांव निवासी रतन चौधरी के रूप में हुई है। मृतक रतन चौधरी की पत्नी समसा पंचायत के वार्ड नंबर- 3 की वार्ड सदस्य हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम गांव के ही कुछ दबंग रतन चौधरी को घर से बुलाकर ले गए और लाठी-डंटे से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। उसके बाद बेहोशी की हालत में सुनसान जगह पर फेंक दिया।


ग्रामीणों ने जब रतन चौधरी को बेसुध हालत में देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रतन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने वार्ड सदस्य के पति को मृत घोषित कर दिया। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन मे जुट गई है। घटना के संबंध में नावकोठी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें दो नामजद समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता