ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में CSP संचालक को अपराधियों ने बनाया निशाना, बेगूसराय में फायरिंग के बाद 2.59 की लूट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दिनदहाड़े हथियार के बल पर CSP संचालक से 2 लाख 59 हजार रुपए लूट कर अपराधी फरार हो गये। सीएसपी सेंटर जाने के दौरान बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने इस घट

बिहार में CSP संचालक को अपराधियों ने बनाया निशाना, बेगूसराय में फायरिंग के बाद 2.59 की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दिनदहाड़े हथियार के बल पर CSP संचालक से  2 लाख 59 हजार रुपए लूट कर अपराधी फरार हो गये। सीएसपी सेंटर जाने के दौरान बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा स्थित जटवा बाबा स्थान के पास की है। 


बताया जाता है की एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना शनिवार की सुबह 10:15 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर सीएसपी संचालक मनोज चौरसिया से 2.59 लाख लूटकर फरार हो गया।


 ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बखरी थाना क्षेत्र के सलौना के रहने वाले भुवनेश्वर चौरसिया के पुत्र मनोज चौरसिया हैं। जो घर से एक बैग में रुपए और लैपटॉप-मोबाइल लेकर अपने दो स्टाफ के साथ ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे तभी रास्ते में शकरपुरा हाई स्कूल के पीछे जटवा बाबा स्थान के निकट पहुंचे ही थे कि एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 3 बदमाशों ने  फायरिंग कर दी। उनकी गाड़ी को रुकवा कर बैग में रखे 2 लाख 59 हजार रुपए एक लैपटॉप, दो मोबाइल डायरी एवं चाबी लूटकर भाग गये। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता