ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, पिकअप ड्राइवर को मारी बैक टू बैक गोलियां; मौके पर हुई मौत

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधियों द्वारा लगातार अपने काले मंसूबों को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, इसके रोकथ

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, पिकअप ड्राइवर को मारी बैक टू बैक गोलियां; मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधियों द्वारा लगातार अपने काले मंसूबों को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर लगातार बैठक की जा रही है। इसके बाबजूद कोई एक्शन नजर नहीं आ रहा है।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के  फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती और बगराहा डीह के बीच एनएच 28 पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक पिकअप ड्राईवर की बैक टू बैक गोली मार कर हत्या कर डाली है। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े ही आसनी से घटनास्थल से फरार हो गए।  फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


बताया जा रहा है, पिकअप ड्राईवर  सामान लादकर एनएच 28 के रास्ते जा रहा था। उसी दौरान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती और बगराहा डीह के बीच अपराधियों ने ड्राईवर को गोली से छलनी कर डाला। अपराधियों ने इस गोलीबार को लूट के मनोभावना से अंजाम दिया गया है।  इस घटना में मृत ड्राईवर की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी स्व. राजकुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। यह भागलपुर के तिरुपति से आम लेकर बेगुसराय के रास्ते हाजीपुर जा रहे थे। 


इधर, इस पूरे मामले को लेकर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने यह कहा कि यह घटना लगभग 3:30 बजे घटित हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही तेघरा एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का निरीक्षण किया है। इस दौरान घटनास्थल पर दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल मृतक के मोबाइल एवं पिकअप को जब्त कर लिया गया है। एसपी ने इस दौरान किसी भी प्रकार के लूट-पाट की घटना को खारिज कर दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता