ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: JAP नेता के करीबी रिश्तेदार को गोलियों से भूना, प्रॉपर्टी डीलर को बैक टू बैक मारी चार गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया। अपराधियों की गोली से घायल प्रॉपर्टी डीलर जन अधिकार पार्टी के नेता का करीबी रिश्तेदा

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: JAP नेता के करीबी रिश्तेदार को गोलियों से भूना, प्रॉपर्टी डीलर को बैक टू बैक मारी चार गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया। अपराधियों की गोली से घायल प्रॉपर्टी डीलर जन अधिकार पार्टी के नेता का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को चार गोलियां मारी हैं। घटना लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाघी की है। 


घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बाघी निवासी रामचंद्र साह के 28 वर्षीय बेटे अमित कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार बुधवार की दोपहर अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जिसमें चार गोली अमित कुमार को लग गई है। अमित की स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक जमीन के कारोबार को लेकर ही अमित को गोली मारी गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाघी निवासी अमित कुमार जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे। घर के बाहर दो अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। इस मामले में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच चल रही है, जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा।


उधर, गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने दहशत से अपना-अपना दुकान बंद कर दिया और और स्कूल को छोड़ बच्चे भी अपने-अपने घर भाग खड़े हुए। बता दें कि जख्मी के रिश्तेदारों में बीते 17 वर्षों में जमीनी विवाद को लेकर अबतक 6 लोगों की हत्या गोली मारकर हो चुकी है और यह सातवीं घटना है। घटना के पीछे की राज अपराधियों की गिरफ़्तारी से खुलेगा कि आखिर किस रंजीश में घटना को अंजाम दिया गया है, घायल जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के साले बताए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता