ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: क्रिकेट खेल रहे दो लड़कों को मारी गोली, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने क्रिकेट खेल रहे दो लड़कों को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था म

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: क्रिकेट खेल रहे दो लड़कों को मारी गोली, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने क्रिकेट खेल रहे दो लड़कों को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कौरा गांव की है। 


दोनों घायलों की पहचान कौर गांव के रहने वाले राजेश्वर महतो के 22 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार और टुनटुन यादव के 28 वर्षीय बेटे अजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नीतीश कुमार और अजीत कुमार अपने साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। उसी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। अजीत कुमार को हाथ में गोली लगी है वहीं नीतीश कुमार को सीने में गोली लगने की बात बताई जा रही है। 


आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना के संबंध में गढ़पुरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया है कि कौरा गांव में क्रिकेट खेल रहे दो युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटना अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों युवक को गोली किसने मारा है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, कौड़ा गांव में कुम्हारसों कबीर मठ ठाकुरबारी की एक जमीन है। जिस पर दो पक्षों द्वारा दावा किया जाने के कारण धारा- 144 लगा हुआ है। वार्ड 11 में स्थित इस जमीन पर गांव के युवक खेलकूद करते हैं। आज उक्त जमीन पर बच्चों के बीच क्रिकेट मैच हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीतीश कुमार एवं अजीत कुमार प्रत्येक छक्का और चौका पर गोली चला रहे थे। जिसमें एक गोली हथियार में ही फंस गया तो उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा था। जिससे निकली गोली अजीत कुमार के हाथ को घायल करते हुए उसके साथी नीतीश कुमार के सीने में जाकर लग गई।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता