ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: महिला और तीनों बच्चों के शव बरामद, प्रताड़ना से परेशान होकर नदी में लगाई थी छलांग

BEGUSARAI: बेगूसराय में परिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के आज दूसरे दिन मां और दो बेटा का शव बरामद किया गया है

बिहार: महिला और तीनों बच्चों के शव बरामद, प्रताड़ना से परेशान होकर नदी में लगाई थी छलांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में परिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के आज दूसरे दिन मां और दो बेटा का शव बरामद किया गया है जबकि एक शव कल ही बरामद कर लिया गया था। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गंडक नदी से सभी चारों शवों को बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दरअसल, डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल से रविवार कि सुबह एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गई थी। महिला ने पुल इससे पहले अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी थी और पुल पर मोबाइल रखकर गंडक नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। महिला की पहचान मोहनपुर निवासी रवि सिंह की 32 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी, 10 वर्षीय बेटी तनया कुमारी, 8 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार और 6 साल के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई थी।


पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि घटना काफी दुखद है। सभी शवों को गंडक नदी से काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता