ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: कुर्की जब्ती के डर से तीन बदमाशों ने किया सरेंडर, उप मुखिया हत्याकांड के हैं आरोपी

BEGUSARAI: बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भरौल में 12 अगस्त की रात हुए उप मुखिया अजय कुमार पासवान की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर

बिहार: कुर्की जब्ती के डर से तीन बदमाशों ने किया सरेंडर, उप मुखिया हत्याकांड के हैं आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भरौल में 12 अगस्त की रात हुए उप मुखिया अजय कुमार पासवान की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस अब इन तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 


बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि 12 अगस्त की रात में अपराधियों ने बछवारा थाना अंतर्गत रुदौली पंचायत के उप मुखिया अजय कुमार पासवान को भरौल गांव में 5-6 अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। गठित टीम के द्वारा आरोपियों की पहचान कर ली गई तथा पुलिस की टीम ने दो घंटे के अंदर मुख्य आरोपी शीलवंत ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।


उन्होंने बताया कि पुलिस की दबिस और कुर्की के डर से हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों ने शनिवार को बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तीनों बदमाशों में बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल निवासी अशोक ईश्वर का बेटा संतोष कुमार उर्फ भूल्ला, रामनाथ ईश्वर का बेटा निखिल कुमार और महाकांत ईश्वर का बेटा मनजील कुमार शामिल हैं। वहीं रामप्रकाश ईश्वर के बेटे शीलवंत ईश्वर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी ने बताया कि बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता