ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार के सीओ का बेटा और YouTuber निकले शातिर बदमाश, पटना में 4 लोगों को मारी थी गोली

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने पटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में चार लोगों को गोली मारने वाले तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों मे

बिहार के सीओ का बेटा और YouTuber निकले शातिर बदमाश, पटना में 4 लोगों को मारी थी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने पटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में चार लोगों को गोली मारने वाले तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक अंचलाधिकारी का बेटा है जबकि दूसरा पटना में रहकर यूट्यूब चैनल चलाता है। पटना में फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश बेगूसराय में छिपे हुए थे।


दरअसल, बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के भैरवार गांव स्थित एक बगीचे में अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्टल और गोलियां बरामद की हैं। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि फरवरी 2023 में पटना के शास्त्रीनगर इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें चार लोगों को गोली लग गई थी। इस वारदात को अंजाम देने में गिरफ्तार तीनों बदमाश शामिल थे।


गिरफ्तार बदमाशों में नवादा का रहने वाला मोहन कुमार और बेगूसराय का दिगंबर कुमार और पीयूष कुमार शामिल हैं। पीयूष कुमार पटना में यूट्यूब चैनल चलाने का काम करता था जबकि नावादा का रहने वाला मोहन कुमार अंचलाधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि तीनों बदमाश बेगूसराय में एक सीएसपी संचालक को लुटने की योजना बना रहे थे, इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि फायरिंग के मामले में तीनों बदमाशों को पटना पुलिस तलाश कर रही थी, तीनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता