ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : फेसबुक पर युवक ने लिखा 'अलविदा दोस्तों'... और फिर खुद को मार ली गोली

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना रामदीरी रामनगर गांव की है. युवक ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखा 'अलविदा दोस्तों

बिहार : फेसबुक पर युवक ने लिखा 'अलविदा दोस्तों'... और फिर खुद को मार ली गोली
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना रामदीरी रामनगर गांव की है. युवक ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखा 'अलविदा दोस्तों' और फिर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र की है. यहां रामदीरी रामनगर गांव में राजबली कुमार (26) ने अपने घर में देसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया. उन्होंने बताया कि मृतक के बगल से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ है.


युवक की आत्महत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि मृतक राजबली कुमार अत्यधिक कर्ज में डूबा हुआ था. शराब के व्यवसाय में भी वह सफल नहीं हो सका. कई बार वह जेल भी जा चुका है. कर्ज के दबाव में उसने आत्महत्या की है. गौरतलब हो कि बेगूसराय में पिछले एक माह में तीन युवकों के द्वारा खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.


मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. राजबली कुमार ने आत्महत्या क्यों की है यह स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जाता है कि मृतक कुछ दिनों से परेशान था इसी को लेकर आत्महत्या की है.