ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक युवक की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. जिले के गढ़हरा 6 नम्बर गुमटी के नजदीक रेलवे लाइन से सटे एक नाले से अज्ञात युवक का शव बराम

बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक युवक की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. जिले के गढ़हरा 6 नम्बर गुमटी के नजदीक रेलवे लाइन से सटे एक नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


सफाई कर्मचारी के अनुसार तीन दिन पहले से नाले में पड़े शव होने की बात बताई गई. नाले में पड़े अज्ञात शव होने की सूचना मिलते ही गढ़हरा थाना प्रभारी प्रतोष कुमार, एएसआई मेराज अहमद उक्त स्थान पर पहुँचकर मुआयना किये. उसके बाद उन्होंने शव स्थल को जीआरपी बरौनी  क्षेत्र में होने की बात कह कर चल दिए. 


उसी स्थान पर बरौनी जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम, एएसआई प्रवीण यादव आदि पहुँचकर जाँच में जुट गए. जाँच करने के बाद जीआरपी बरौनी भी अपने क्षेत्र में शव नही होने की बात बताई. सीमा विवाद को लेकर शुक्रवार को 8 घंटे तक नाले में शव पड़ा रहा. इधर खबर की सूचना मिलते ही रेलवे इंटेलीजेंस विभाग के मुकेश कुमार उक्त स्थान पर पहुँच कर इस उलझन को सुलझाने का प्रयास किया. वहीं आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है की अज्ञात व्यक्ति को हत्या करके नाले में शव को फेंक दिया गया.


गढ़हरा थाना प्रभारी ने कहा कि शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेजा जा रहा है. कई लोगों ने कहा कि नाले में पड़े शव के बदबू से स्थानीय लोग.आरपीएसएफ बैरेक के लोग, राहगीर और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता