ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

साधु ने शिष्या के साथ की जबरदस्ती करने की कोशिश, बोलकर ले गया.. 'अकेले चलो, कथा वाचिका बनाएंगे'

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक लड़की ने साधु के ऊपर जबरदस्ती

साधु ने शिष्या के साथ की जबरदस्ती करने की कोशिश, बोलकर ले गया..  'अकेले चलो, कथा वाचिका बनाएंगे'
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक लड़की ने साधु के ऊपर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है, जो उसे कथावाचिका बनाने के लिए ले गया था. घटना प्रकाश में आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.


घटना बेगुसराई जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक बार फिर गुरु शिष्या का रिश्ता कलंकित हुआ है. एक गुरु ने अपने शिष्या को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद गुरु के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.


साधु ने शिष्या के साथ की जबरदस्ती करने की कोशिश, बोलकर ले गया..  'अकेले चलो, कथा वाचिका बनाएंगे'


बताया जा रहा है कि ये मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव स्थित शांति गुरुकुल राघवेंद्र आश्रम से जुड़ा है. बताते चलें कि गुरुकुल के संचालक सह महंथ रामाधार चौरसिया पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी एफआईआर 23 अप्रैल को भगवानपुर थाने में मामला दर्ज कराई थी. इस मामले में भगवानपुर थाने की पुलिस ने एस.आई अमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर पूर्वी चंपारण जिले के हिन्दू चकिया थाना क्षेत्र के चकिया गाँव के सुबोध चौरसिया के घर से आरोपित महंत और पीड़ित लड़की को बरामद किया.


पीड़ित लड़की ने बताया कि महंत जी हमें  बहला फुसलाकर पैसे और कथा वाचिका बनाने का प्रलोभन देकर हमें ले आए. मेरे साथ मारपीट भी किया गया और जबर्दस्ती करने की कोशिश की गई. पीड़िता की मां ने बताया कि महंथ जी मेरी बेटी को कथा वाचिका बनाने को बोले. मैंने मना कर दिया तो इसे बहला फुसलाकर लेकर भाग गए और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता