ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार : पबजी खेल रहे लड़के को पुलिस ने खूब मारा, पीट-पीटकर किया अधमरा, DSP ने कहा- कार्रवाई होगी

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार आप दंग रह जायेंगे. दरअसल वहां पुलिसवालों ने पबजी खेल रहे लड़के को बेरहमी से पीटा है. पुलिसवालों ने लड़के को

बिहार : पबजी खेल रहे लड़के को पुलिस ने खूब मारा, पीट-पीटकर किया अधमरा, DSP ने कहा- कार्रवाई होगी
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार आप दंग रह जायेंगे. दरअसल वहां पुलिसवालों ने पबजी खेल रहे लड़के को बेरहमी से पीटा है. पुलिसवालों ने लड़के को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है. मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है. पुलिस के आलाधिकारी इस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. 


घटना बेगूसराय जिले के रतनपुर ओपी की है, जहां पुलिसवालों का अमानवीय चेहरा सामने आया है. पुलिसवालों ने पबजी खेल रहे लड़के को बेरहमी से पीटा है. बताया जा रहा है कि टाइगर मोबाइल के जवान किसी बदमाश को पकड़ने गए थे. इस दौरान बदमाश पुलिस के हाथ से निकल कर भागने में सफल रहा. बदमाश के भागने के बाद पुलिसवालों ने पबजी खेल रहे दो लड़कों को बाइक पर बैठा लिया और डुमरी ले जाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी. 


पुलिसवालों की पिटाई से नौरंगा पटेल चौक के रहने वाले दिलीप पासवान का बेटा बेटे करण कुमार (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक करण कुमार ने बताया कि रतनपुर कालीनगर के पास कॉलोनी में चार युवक पब्जी गेम खेल रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर चार टाइगर मोबाइल का जवान किसी का पीछा करते हुए वहां पहुंचा. बदमाश तो भाग निकला लेकिन वे चारों अपने गेम में व्यस्त थे. 


टाइगर मोबाइल पुलिस ने वहां पहुंचकर पहले गाली-गलौज की और कहने लगा कि तुमलोग ही शराब का धंधा करता है और पीते भी हो. उसके बाद दो की पिटाई कर छोड़ दिया और मुझे व मेरे साथ रौशन को बाइक पर बैठा कर थाना की ओर चलने लगा. थोड़ी देर के बाद जब उन्होंने टाइगर पुलिस से कहा कि थाना इधर है तो उधर कहां ले जा रहे हैं. इस पर टाइगर मोबाइल पुलिस ने जवाब दिया कि तुम दोनों वीआईपी हो तो स्पेशल थाना ले जा रहे हैं. उसके  बाद डुमरी ले जाकर दोनों की पिटाई करने लगा. उन्होंने पीट-पीटकर बेहोश कर दिया. उसके बाद इलाज के लिए जख्मी को सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. 


इस मामले में बेगूसराय की मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है. इसमें दो तरह की बातें आ रही है. मामले की जांच की जा रही है. इसमें जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता