ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: सीनियर स्टूडेंट का मर्डर, पीजी के छात्र को गोलियों से भूना, इलाके में हड़कंप

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए स्नाकोत्तर के छ

बिहार: सीनियर स्टूडेंट का मर्डर, पीजी के छात्र को गोलियों से भूना, इलाके में हड़कंप
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए स्नाकोत्तर के छात्र की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के सहायक थाना क्षेत्र की है. यहां सिंघौल क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 अंतगर्त नाला रोड डुमरी के पास बदमाशों ने गोली मारकर एक सीनियर स्टूडेंट की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 इटवा के रहने वाले अमरशंकर कुंवर के बेटे अभिषेक कुमार (24) के रूप में की गई है. इस मौत की खबर मिलते ही एक ओर जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई.


मृतक जीडी कॉलेज में पीजी का छात्र था और पढ़ाई के साथ साथ वह जीवकोपार्जन के लिए  दुकानदारी करनी शुरू की थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक कुमार दुकान पर बैठा था. तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. काफी समय बाद खून से लथपथ जमीन पर गिरे अभिषेक को देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घर वालों को दी. 


घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी में जुट गई है. थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या होने की आशंका जताई है. 


गौरतलब हो कि लोहिया नगर के रहने वाले एमबीए छात्र नीतीश कुमार को 26 सितंबर को अपराधियों ने अपहरण करके निर्मम तरीके से हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे के गड्ढे में फेंक दिया था. इस घटना में पुलिस अभी तक कोई अपराधियों को नहीं पकड़ सकी.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता