ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: पड़ोसी की पत्नी को लेकर भागा छोटा भाई, दबंगों ने बड़े भाई को बेरहमी से मार डाला

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में दबंगों ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक युवक के प्रेम करने की सजा उसके बड़े भाई को दी है. उसे बेरहमी से मार डाला है. कुछ

बिहार: पड़ोसी की पत्नी को लेकर भागा छोटा भाई, दबंगों ने बड़े भाई को बेरहमी से मार डाला
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में दबंगों ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक युवक के प्रेम करने की सजा उसके बड़े भाई को दी है. उसे बेरहमी से मार डाला है. कुछ ही दिन पहले मृतक का छोटा भाई पड़ोस की एक शादीशुदा महिला को लेकर भाग गया था. जिसके कारण इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना इलाके की है. यहां मोहनपुर गांव में बदमाशों ने एक शख्स को मारकर उसकी डेड बॉडी को फेंक दिया. मृतक की पहचान मोहनपुर गांव के रहने वाले स्व. उमेश सिंह के बेटे गौतम कुमार (22) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गौतम का छोटा भाई पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था. कुछ दिन पहले वह उस महिला को लेकर भाग गया.


भाई के फरार होने के बाद 18 जुलाई को गौतम को कुछ लोगों ने फोन कर बुलाया. उसके बाद उसी रात उसकी जमकर पिटाई की और हाथ-पैर बांध कर हसनपुर थाना क्षेत्र में छोटी बागमती नदी के पास एक खेत में फेंक दिया. नदी में पानी के बहाव के बाद लाश खेत से बहकर नदी में आ गई और बहते हुए गढ़पुरा थाना क्षेत्र में पहुंची. गढ़पुरा थाना की पुलिस की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव लाल और मृतक के परिजन ने पहुंचकर लाश की पहचान की.


इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि गौतम की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. इस मामले में मृतक के भाई श्रवण कुमार ने 12 लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. मृतक के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को गौतम कुमार को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका अतापता नहीं चला.


गोहा गांव के ग्रामीणों के अनुसार यदि 19 जुलाई को शव दिखा था. अंदेशा लगाया जा रहा है कि शव दिखने के एक दिन पहले ही युवक की हत्या की गई होगी. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मृतक के मोबाइल का लोकेशन मौजी गांव तक आया है. लाश पूरी तरह विकृत अवस्था में थी. उसके हाथ पैर पर भी जख्म के निशान हैं. पुलिस की मानें तो प्रतिशोध में युवक की हत्या की गई प्रतीत होती है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता