ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: गैर मर्द पर आया महिला सिपाही का दिल, अचानक गायब हो गया आशिक, पति पर अपहरण का आरोप

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में प्रेस प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला सिपाही और उसके पति पर प्रेमी का अपहरण करने का आरोप लगा है. मामला सामने आन

बिहार: गैर मर्द पर आया महिला सिपाही का दिल, अचानक गायब हो गया आशिक, पति पर अपहरण का आरोप
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में प्रेस प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला सिपाही और उसके पति पर प्रेमी का अपहरण करने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के लोहियानगर सहायक थाना की है. यहां शाहपुर की रहने वाली स्व विशुनदेव सिंह की पत्नी मीणा देवी ने लोहियानगर सहायक थाने में एक महिला सिपाही छोटी सहनी और उसके पति सुशील सहनी के खिलाफ अपने बेटे कुंदन कुमार के अपहरण की प्राथमिकी कराई है. मीणा देवी ने बताया कि उसका बेटा कुंदन कुमार और आरोपी महिला सिपाही छोटी सहनी के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है.


बताया जा रहा है कि नीमाचांपुरा थाना क्षेत्र के अझौर गांव के रहने वाले सुशील सहनी की पत्नी छोटी सहनी बिहार पुलिस में तैनात है. फिलहाल छोटी मुजफ्फरपुर में बीएमपी में ट्रेनिंग कर रही है. मीणा देवी का बेटा कुंदन लोहियानगर में किराये के एक मकान में रहता था. इस दौरान छोटी सहनी और कुंदन दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए.


लोहियानगर सहायक थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक इसी प्रेम संबंधको लेकर सुशील सहनी ने मीणा देवी के बेटे कुंदन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. बीते 13 जुलाई को सुशील सहनी कुंदन के किराया के मकान पर दोपहर में गया था. तब से कुंदन लापता है. 


इस घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि मीणा देवी ने अपने बेटे कुंदन के अपहरण किए जाने या करवाएं जाने का आरोप छोटी सहनी और उसके पति पर लगाया है. पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपी महिला सिपाही छोटी सहनी और उसके पति सुशील सहनी की तलाश जारी है. पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता