ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: गाड़ी चेकिंग के दौरान महिला सिपाही को कुचला, बंदूक से मैगजीन निकलकर रोड पर फेंकाया

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में गाड़ी चेकिंग के दौरान एक बड़ी घटना हुई. एक युवक ने महिला सिपाही को कुचल दिया. जिससे वह जख्मी हो गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जा

बिहार: गाड़ी चेकिंग के दौरान महिला सिपाही को कुचला, बंदूक से मैगजीन निकलकर रोड पर फेंकाया
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में गाड़ी चेकिंग के दौरान एक बड़ी घटना हुई. एक युवक ने महिला सिपाही को कुचल दिया. जिससे वह जख्मी हो गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


घटना बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है. यहां एसएस-55 पर वंद्वार ढाला के पास करीब साढ़े 10 बजे युवक ने एक महिला सिपाही को कुचल दिया है. गाड़ी चेकिंग के दौरान यह घटना हुई है. ठोकर लगने के बाद महिला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. घायल महिला सिपाही की पहचान के  एम सुषमा के रूप में की गई है.


बताया जा रहा है कि जब युवक ने महिला सिपाही के एम सुषमा को ठोकर मारा तो उसके इंसास रायफल का मैगजीन निकलकर रोड पर फेंका गया और वह ख़राब हो गया. इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसवालों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया.


गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतगर्त कमरूद्दीनपुर गांव के रहने वाले रौशन कुमार के रूप में हुई है. ड्यूटी पर तैनात दारोगा रेखा कुमारी ने एफआईआर दर्ज कराई है. जानकारी मिली है कि पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया.