ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, 10 लाख रुपया बकाया मांगने पर वारदात को दिया अंजाम

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. 10 लाख रुपये बकाया मांगने पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को

बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, 10 लाख रुपया बकाया मांगने पर वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. 10 लाख रुपये बकाया मांगने पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. यहां 10 लाख रुपया बकाया मांगने पर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिउए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मी शख्स की पहचान  नावकोठी थाना क्षेत्र के राजाकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 डुमरिया के रहने वाले विजय यादव के बेटे नीतीश कुमार (21) के रूप में की गई है.


घायल नीतीश कुमार के परिजनों ने बताया कि आरोपी 10 लाख रुपये लेकर अपने नाम से जमीन खरीद लिया और रुपये लौटने की मांग करने पर घर से बुलाकर गोली मार दी. घरवालों ने बताया है कि अपराधियों द्वारा पीड़ित पर निशाना साधते हुए चार गोलियां बरसाई गई, जिसमें पीड़ित  एक गोली का शिकार बन गया.


इस घटना के बाबत नावकोठी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आपसी विवाद में नीतीश कुमार को गोली मारी गई है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी चल रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता