ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी, एक लड़के को लगी गोली, फायरिंग करते हुए बदमाश फरार

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है. बताया जा रहा है फायरिंग करते

बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी, एक लड़के को लगी गोली, फायरिंग करते हुए बदमाश फरार
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है. बताया जा रहा है फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के तेयाय थाना इलाके की है. यहां तेयाय हाय हाई स्कूल के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस हमले में एक युवक को गोली लगी है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल युवक की पहचान रंजीत कुमार सिंह के बेटे अमित कुमार (25) के रूप में की गई है. अमित तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली का रहने वाला बताया जा रहा है. इसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमित की हालत नाजुक बताई जा रही है.


बताया जा रहा है कि अमित कुमार तेयाय हाई स्कूल के पास किसी काम से खड़ा था. तभी अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. जिससे अमित को गोली लग गई और वह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनकर वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.


इस घटना के बाबात तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि अमित नामक युवक को गोली मारने की सूचना मिली है. तत्काल घायल युवक को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की जांच कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने अमित कुमार युवक को क्यों गोली मारी है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता