ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दहल जाता बिहार: एके-47 और 200 राउंड गोली के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार का जखीरा देख पुलिस के उड़े होश

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस ने एके-47 (अवटोमेट कालशनिकोव-47) राइफल, मैगजीन और बड़ी मात्रा में गोली बरामद किया है। इस अत्याधुनिक स्वचालित हथियार के साथ प

दहल जाता बिहार: एके-47 और 200 राउंड गोली के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार का जखीरा देख पुलिस के उड़े होश
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस ने एके-47 (अवटोमेट कालशनिकोव-47) राइफल, मैगजीन और बड़ी मात्रा में गोली बरामद किया है। इस अत्याधुनिक स्वचालित हथियार के साथ पुलिस ने हाल ही मेंं जेल से निकले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ केे आधार पर उसके गैंग के तीन अन्य साथियोंं को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ और अनुसंधान जारी रहने के कारण पुलिस अभी इस संबंध में कुछ बोल नहीं रही है।


एके-47 के साथ अपराधी की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के समीप से हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अगले सुबह करीब तीन बजे अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप गेट के समीप स्थित कपस्या चौक पर जुटे हुए थे। इसी दौरान अपराधी और बड़े हथियार को देखकर किसी ने इसकी सूचना नगर थाना को दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और पूरी तैयारी के साथ पहुंची पुलिस टीम ने चिन्हित ठिकानों पर पहुंचकर कड़ी घेराबंदी करके छापा मार दिया। 


पुलिस के आने की भनक लगते ही अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी के अपराधी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने एक को पकड़ लिया। इसके बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले उक्त अपराधी के पास से एक एके-47 राइफल, एके-47 का दो मैगजीन, करीब दो सौ राउंड गोली और छह लाख रुपया बरामद किया गया है। हथियार और गोली के साथ गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के आधार पर एक जगह से दो और दूसरी जगह से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस अधिकारी पकड़े गए सभी बदमाशों से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि बेगूसराय का एके-47 के साथ पुराना रिश्ता है। कहा जाता है कि बिहार में सबसे पहले बेगूसराय के रहने वाले अशोक सम्राट ने एके-47 का उपयोग किया था। बाद के दिनों में कई अपराधी गिरोहों के पास यह हथियार धड़ल्ले से आते-जाते रहे और पुलिस को भी कई बार बरामद करने में सफलता मिल चुकी है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता