ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार: कमरे में सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर ले ली जान

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की गला रेतकर बेरहम से हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब वे सुबह युवक को

बिहार: कमरे में सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की गला रेतकर बेरहम से हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब वे सुबह युवक को जगाने उसके कमरे में पहुंचे। कमरे के भीतर का नजारा देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-दो स्थित वार्ड संख्या 9 की है।


मृतक शख्स की पहचान दिनेश महतो का 19 वर्षीय बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक छोटू कुमार गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। इसी बीच अपराधी उसके कमरे में घुस गए और चाकू से गला रेतकर छोटू की बेरहमी से हत्या कर दी, हालांकि परिजनों को इस घटना की भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार की सुबह जब छोटू देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंचे। कमरे के अंदर का नजारा देखकर परिजन हैरान रह गए।


छोटू की खून से लथपथ लाश कमरे में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद पुलिस कई घंटों बाद घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचे तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता