ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार का शराबी मुखिया! घर में बैठकर छलका रहा था जाम, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने घर में शराब पी रहे मुखिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया घर के कैंपस में बैठकर शराब पी रहा था तभी किसी ने इसकी सूचना पुलि

बिहार का शराबी मुखिया! घर में बैठकर छलका रहा था जाम, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने घर में शराब पी रहे मुखिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया घर के कैंपस में बैठकर शराब पी रहा था तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और जब पुलिस पहुंची तो मुखिया का सारा नशा उतर गया। 


दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मुखिया को शराब पीते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीहमा पंचायत का मुखिया बमबम सिंह अपने घर के कैंपस में बैठकर शराब पी रहा था, तभी पटना मुख्यालय से इसकी जानकारी उत्पाद विभाग की टीम को दी गई।


खबर मिलने के बाद उत्पाद पुलिस की टीम एक्शन में आई और छापेमारी कर शराब पी रहे मुखिया को रंगेहाथ धर दबोचा। मुखिया के पास से पुलिस ने शराब की एक बोतल को भी जब्त किया है। पुलिस को देखते ही मुखिया ने शराब की बोतल को फेंक दिया था। उत्पाद विभाग के एसपी सौरभ कुमार ने मुखिया की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।


बिहार का शराबी मुखिया! घर में बैठकर छलका रहा था जाम, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता