ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए हैवान बन गया बड़ा भाई, कुदाल से काटकर ले ली छोटे भाई की जान

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां एक एक भाई ने अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर कर दी। रिश्ते तो तार-तार करनेवाली घटना चकिया सहायक थाना क्षेत्र की है। यहां एक बड़े भाई ने

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए हैवान बन गया बड़ा भाई, कुदाल से काटकर ले ली छोटे भाई की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां एक एक भाई ने अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर कर दी। रिश्ते तो तार-तार करनेवाली घटना चकिया सहायक थाना क्षेत्र की है। यहां एक बड़े भाई ने भूमि विवाद में अपने छोटे भाई को कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 यारी टोला सिमरिया निवासी शिवनंदन राय के 35 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्यारा भाई मोहन अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था और अब उसकी नजर छोटे भाई शंभू की जमीन पर थी। आरोपी मोहन छोटे भाई की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। जिसको लेकर वह अक्सर शंभू के साथ मारपीट भी किया करता था।


परिजनों की मानें तो आरोपी मोहन नशे का आदि हो चुका था। नशे के लिए वह कुछ भी कर सकता था। मोहन की बुरी आदतों से परिवार के लोग परेशान थे, छोटा भाई शंभू मोहन का विरोध करता था। शुक्रवार की रात शंभू घर से कुछ दूर स्थित अपने डेरे पर सोया हुआ था। इसी दौरान आरोपी मोहन ने कुदाल से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहन मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी मोहन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।