ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार: होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला किराना कारोबारी का शव, लाखों रुपए के कर्ज से परेशान था युवक

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां पिछले तीन नवंबर से लापता किराना कारोबारी का शव होटल के कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बीते तीन नवंबर से युवक होटल में

बिहार: होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला किराना कारोबारी का शव, लाखों रुपए के कर्ज से परेशान था युवक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां पिछले तीन नवंबर से लापता किराना कारोबारी का शव होटल के कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बीते तीन नवंबर से युवक होटल में कमरा लेकर रह रहा था। कमरे में जाने के बाद से वह तीन दिनों तक बाहर नहीं निकला। शक होने पर होटल के मैनेजर ने जब कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटकता पाया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के एनएच 31 किनारे पार्वती विवाह भवन होटल की है।


युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र संख्या 14 के रहने वाले प्रेम कुमार सलमपुरिया के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रेम कुमार सलमपुरिया गांव में किराना दुकान चलता था और 3 नवंबर को वह घर से किराना की सामान लाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत बलिया थाना में दर्ज कराया था।


सोमवार को होटल से शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। होटल मालिक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार पर 8-10 लाख रुपए कर्ज़ था इसी वजह से उसने आत्महत्या की है, पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता