ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, शादी समारोह से पहले मटकोर में चली गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर मटकोर के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। गोली से घायल युवक को बेगूसराय के शहर के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां से

बिहार: हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, शादी समारोह से पहले मटकोर में चली गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर मटकोर के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। गोली से घायल युवक को बेगूसराय के शहर के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। युवक को पैर और कमर में गोली लगी है। घटना साहेबपुर कमाल थाना खरहट गांव की है। 


घायल युवक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव निवासी कैलाश यादव का 44 वर्षीय बेटा राजेश कुमार यादव के रूप में हुई। घायल ने बताया कि गांव में किसी के शादी सामारोह को लेकर मटकोर के लिए गाजे बाजे के साथ लोगों की भीड़ सड़क से गुजर रही थी। घर से बाहर निकल कर मटकोर देखने के लिए लगा, तभी उसके पैर में गोली लग गई। घायल युवक का कहना है कि शराब के नशे में किसी ने गोली चलाई है।


पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। हर्ष फायरिंग में गोली लगी है या फिर यह घटना किसी ने अंजाम दिया है, पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर क्या पूरा मामला है। साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने कहा इस संबंध में कोई ऐसी सूचना नहीं है हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता